Author: A K Mishra

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर, टुईलाडूंगरी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजदीप नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला साइबर ठगी से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिस मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता खोलने में किया गया, वह राजदीप के नाम पर पंजीकृत है। इसी आधार पर CBI की टीम युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक एजेंसी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान…

Read More

जमशेदपुर :झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर जमशेदपुर में संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए इस अभ्यास में सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लेकर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक हवाई हमले की स्थिति तैयार की गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित बाहर…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत् बरण महतो ने सोमवार को उपायुक्त (DC) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पोटका एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते मलेरिया के मामलों पर चिंता जताई। सांसद ने उपायुक्त से आग्रह किया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों (कैंप) को फिलहाल नहीं हटाया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी मलेरिया का खतरा बना हुआ है और चार दिन पहले ही एक चार वर्षीय बच्चे की मलेरिया से मौत हुई है। ऐसे…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता):झारखंड सरकार की प्रस्तावित नई औद्योगिक नीति को लेकर उद्योग जगत में खुशी की लहर है. बता दें कि 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसलटेशन को इसरो (इंडस्ट्रीयल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन) के अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने राज्य के औद्योगिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल बताया है. उन्होंने कहा कि पहली बार झारखंड सरकार ने नई औद्योगिक नीति के ड्राफ्ट में उद्यमी संगठनों के सुझावों को शामिल किया है. इससे पहले उद्योग नीति निर्माण में इस स्तर पर उद्यमियों की भागीदारी देखने को नहीं मिली थी.…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक तथा विभिन्न थानों के प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की स्थिति और विभिन्न मामलों में हुई प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, न्यायालय से जारी वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने, पासपोर्ट तथा चरित्र सत्यापन प्रक्रियाओं को…

Read More

जमशेदपुर : पटमदा थाना परिसर में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-पब्लिक रिलेशन रिफॉर्म मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक, पटमदा ने की। थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और लोगों से सहयोग कि अपील की। बैठक में जिला परिषद सदस्य, विधायक प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अन्य सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, समन्वय एवं सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना था। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण,…

Read More

झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप शराब दुकान के पास रविवार रात कुछ युवकों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पुलिस शरारती तत्वों को वहां से हटाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान भीड़ में शामिल एक युवक ने झरिया थाना की पेट्रोलिंग जीप संख्या JH10ए 8902 पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से जीप का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार दल-बल के साथ कतरास मोड़ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरे युवक के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है। मृतक की पहचान शिवनारायणपुर निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, किसी मामूली बात को लेकर दोनों…

Read More

गिरिडीह: गिरिडीह से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बी.एन. झा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शहर के पाचम्बा थाना लखारी क्षेत्र स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने कुएं में शव तैरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। डॉ. झा शहर के जाने-माने…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना टाउन हॉल के समीप हुई, जहां डेली कलेक्शन का कार्य कर घर लौट रहे बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी पर चार युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायल अभिषेक गिरी ने बताया कि वह रोज…

Read More