Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला प्रकाश मेंआया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार नाबालिग लड़कियां 13 जुलाई 2026 को घर से घूमने के लिए निकली थीं. इनमें से एक लड़की मंगलवार दोपहर अपने घर लौट आई, जबकि तीन अन्य लड़कियां अब तक घर नहीं पहुंची हैं.
परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस और परिवार के सदस्य लड़कियों की तलाश में जुट गई हैं. लापता लड़कियों की पहचान शांति सामड (14 वर्ष), अनुष्का गगराई (15 वर्ष) एवं सिमरन जोजो (14 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर की निवासी हैं.

पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन लड़कियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल आदित्यपुर थाना या उनके परिजनों को सूचित करें.






