जमशेदपुर : एक ओर जहां जमशेदपुर अक्षेस स्वच्छता की रेटिंग में नंबर वन बनने के जुगत में लगा हुआ है वही शहर के कई ऐसे क्षेत्र जहां कचरे के अम्बार की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं.ऐसा ही जानकारी प्राप्त होने के बाद हमारे चैनल के संवाददाता आनंद राव ने क्षेत्र का मुआयना किया इस क्रम में सोनारी और बारिडीह बस्ती क्षेत्र में सफाई नहीं होने से कचरा के अंबार का नजारा देखने को मिला. बारिडीह बस्ती के भोजपुर कॉलोनी की नदी किनारे विधायक फंड से छठ पूजा को लेकर नदी किनारे तक जाने के लिए पीसीसी पथ बनाया गया लेकिन कचरा डंप करने की व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र के लोग अपने घरों के कचरा को नदी किनारे मे ही फेंक देने से कचरा का अंबार लग गया है.
स्थिति यह बन गई की अब पीसीसी सडक में ही कचरे की वजह से घास और छोटे-छोटे पौधे उग आये हैं इसे लेकर JNAC के अधिकारी प्रकाश साव और क्षेत्र के सुपरवाइजर विशाल से संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कचरा उठाव के लिए वाहन प्रतिदिन जाती है लेकिन कुछ ऐसे लोग कचरे को गाड़ी में न देकर नदी किनारे फेंक दे देते हैं और जहां कचरा डंप किया जाता है वहां तक वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण सफाई नहीं हो पा रही है वैसे कई बार क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है फिलहाल उन्होंने आश्वास्त किया कि जल्द ही उस कचरे को हटा लिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर सोनारी निर्मल नगर प्रेम सतगुरु टावर के समीप की भी यही स्थिति देखने को मिली जहां सड़क किनारे कचरे से पटा हुआ है जिस वजह से आने जाने वाले और वहां के वासियो को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों का आरोप है कि कई कई दिनों तक कचरे का उठाव नहीं होने के वजह से यह स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसे लेकर क्षेत्र के JNAC अधिकारी जॉय गुड़िया ने जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र के वासी चूल्हा जलाने के लिए गुल का इस्तेमाल करते हैं जिसका उपयोग होने के बाद वे लोग कचरे के साथ उसे भी सड़क किनारे फेंक देते हैं जिस वजह से कचरे का अंबार जैसा दिखता है लेकिन सच्चाई यही है कि कचरा वाहन जाने के बावजूद लोग कचरे को सड़क किनारे में ही फेंक दे रहे हैं वैसे उन्होंने आश्वास्त किया कि वर्तमान में एक वाहन ही वहां जा रही है जल्द ही एक और वाहन को भी क्षेत्र में भेजा जाएगा और लोग अपने घर के कचरे को सीधे गाड़ी में ही डंप करेंगे जिससे इस समस्या का समाधान हो जाएगा. फिलहाल फिलहाल शहर की सुंदरता और स्वच्छता को लेकर हमारा चैनल भी शहर की बस्ती वासियों से आग्रह करती है कि स्वच्छ और सुन्दर बनाने मे अपना योगदान देते हुए, अपने घर के कचरे को JNAC के वाहन में ही डंप करें ताकि कचरे की समस्या से निदान पा सके.






