Author: A K Mishra

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाने की कमान नए थानेदार अंजनी कुमार सिंह ने संभाल लिया है। लेकिन आदित्यपुर की डगर नए थानेदार के लिए आसान नहीं है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र जिला ही नहीं झारखंड राज्य के एक महत्वपूर्ण थाना हैं। किसी भी पुलिस अधिकारी के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। आदित्यपुर क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ यह इलाका अपराध और अवैध कारोबार सहित नशे के कारोबार की समस्याओं से भी जूझता रहा है। ऐसे में नए थानेदार के लिए यहां की डगर आसान नहीं है। छोटी शिकायतें भी डायरेक्ट राज्य मुख्यालय पहुंचती है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में…

Read More

रांची : जमशेदपुर में हाल ही में घटित डीडी बार घटनाक्रमों के बीच पुलिस महकमे में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज होती दिखाई दे रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सी सीआर डीएसपी मनोज ठाकुर पर भी विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। प्राप्त सूत्रों के जानकारी अनुसार हाल की चर्चित घटनाओं के बाद पुलिस व्यवस्था और निगरानी तंत्र की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की भूमिका का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़…

Read More

रांची : सरकारी वाहन को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में लगी तीन सरकारी गाड़ियां और 16 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती समाप्त कर दी है। उन्होंने बताया कि 29 जून से वह बिना किसी सुरक्षा घेरे के सार्वजनिक कार्यक्रमों और सरकारी कार्यों में शामिल हो रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र भेजकर अपना निर्णय औपचारिक रूप से अवगत करा दिया है और भविष्य में भी सुरक्षा सुविधा लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मंत्री ने सुरक्षा बलों के सुचारु संचालन के लिए…

Read More

रांची : बढ़ रही लगातार आपराधिक घटनाओं और गिरती कानून-व्यवस्था के विरोध में आहूत बंद को मिला जन समर्थन, जनआक्रोश का बड़ा प्रतीक बनकर सामने आया है । बंद को आम जनता, व्यापारी वर्ग, बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक संगठनों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। सुबह से ही शहर के अधिकांश बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के शटर स्वेच्छा से गिरा दिए । लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर यह संदेश दिया कि अपराध और भय के माहौल के खिलाफ समाज अब एकजुट हो रहा है। बंद के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर…

Read More

गिरिडीह : शहर के बीबीसी रोड स्थित एक बंद मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक किसी पारिवारिक कार्य से घर बंद कर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजा या खिड़की का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पर यहां की जनता सवाल उठाने लगे हैं. निगम के मेयर जहाँ जनता की बातें न सुनकर अपनी पार्टी भाजपा के कार्यक्रमों में ज्यादा सक्रियता दिखा रहे हैं, वहीं डिप्टी मेयर की कार्यकुशलता अब तक आदित्यपुर की जनता को देखने को नहीं मिल रही है. जबकि निगम की बोर्ड गठन के 4 माह होने को हैं. आदित्यपुर के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन कचरों का उठाव जहां अनियमित है वहीं मानसून से पूर्व हर वर्ष युद्धस्तर पर होनेवाली नालिन की सफाई भी इस बार नहीं कराई गई है. इस बात को…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : स्ट्रीट वेंडर रूई दुकानदार जाहिद खान की आकाशवाणी चौक स्थित दुकान को बीती रात कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है. इस आगजनी की घटना में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई है, साथ ही आगजनी में गरीब दुकानदार का करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान पहुंचा है. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार जाहिद खान ने बताया कि वो किसी पर सीधे आरोप तो नहीं लगाते हैं लेकिन यह सच है कि उनकी दुकान को किसी ने जान बूझकर आग लगाई है. इस आगजनी की घटना के बाद वे सड़कों…

Read More

रांची : कोल्हान प्रमंडल राज्य के राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। यहां से अब तक चार मुख्यमंत्री राज्य की सत्ता की कमान संभाल चुके हैं। चार सांसद हैं,साथ ही 14 विधायक भी इसी क्षेत्र से निर्वाचित होकर विधानसभा में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। राजनीतिक दृष्टि से इतनी सशक्त मौजूदगी होने के बावजूद आज कोल्हान प्रमंडल में अपराध का ग्राफ तेजी से लगातार बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े लूट, हत्या, गोलीबारी से रंगदारी,और आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। अपराधी न सिर्फ खुलेआम पुलिस के जीप में हत्या…

Read More

जमशेदपुर : करनडीह फाटक के समीप नाली बंद होने से क्षेत्र के हजारों परिवारों को जलनिकासी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य (क्षेत्र संख्या-9) पूर्णिमा मल्लिक ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अविलंब समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि करनडीह फाटक के पास स्थित पुरानी नाली से आसपास के घरों और फ्लैटों का पानी वर्षों से निकलता रहा है। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने यह कहते हुए नाली बंद कर दी कि गंदा पानी उनके खेतों में जमा होने से खेती प्रभावित…

Read More

रांची: जमशेदपुर डीडी बार और पुलिस जीप में हुई चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत के विरोध में बीजेपी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा दिए गए समर्थन से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूरे घटनाक्रम की मुख्यालय स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस मुख्यालय ने पूर्वी सिंहभूम, और सरायकेला खरसावां पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, जबरन दुकानें बंद कराने, सड़क जाम, तोड़फोड़ अथवा सार्वजनिक संपत्ति को…

Read More