अवकाश प्राप्त पुलिस ऑफिसर ने चोरी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में पुलिस पदाधिकारीयो को लेकर किया याचिका दायर ।

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र के एमआईजी हिल टॉप निवासी अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी बंशीधर श्रीवास्तव ने चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। दायर याचिका में कहां गया है कि आर आई टी थाना कांड संख्या 108 / 2022 आर आई टी थाना कांड संख्या 98 /2023 मे बल्ब और साइकिल चोरी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई है। परंतु मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं होने से उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है ।अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी बंशीधर श्रीवास्तव द्वारा बताया गया है कि चोरी के मामले को लेकर आर आई टी थाना में शिकायत दर्ज की गई है। जिसकी जानकारी डीजीपी डीआईजी एसपी को भी दी गई है । जिसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।




