Advertisements

Advertisement
चाईबासा संवाददाता हरि शर्मा : पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ क्षेत्र में भाकपा माओवादियों द्वारा पोस्टर बाजी की गई है। आज सुबह सोनुआ-लोंजो ग्रामीण मुख्य सड़क में जगह-जगह लगाया भाकपा माओवादी के बैनर और पोस्टर लगाया हुआ पाया गया। बैनर और पोस्टरों में 2 से 8 दिसंबर तक पीएलजीए का 23वीं वर्षगाँठ मनाने का किया आह्वान किया गया है। इसके साथ एक बैनर में भाकपा माओवादियों ने लिखा है कि कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ का एफओबी कैम्प जब तक रहेगा तब तक माओवादियों के बुबी ट्रप भी रहेगा। इधर सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बैनर-पोस्टरों को जब्त कर लिया।
Advertisement



