
चाईबासा हरि शर्मा : पश्चिमी सिंहभूम यदुवंशी प्रधान ग्वाला समाज सोनुआ प्रखण्ड कमिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एवं वार्षिक सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजू गिरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सोनुआ पहुँचने पर समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सोनुआ बाजार में यादव चौक का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सोनुआ के निश्चिन्तपुर मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच का उद्घाटन किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही समाज के मेधावी विद्यार्थियों को भी उनके हाथों सम्मानित किया गया।




