Advertisements
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में इलाज कराने गए बंद घर में चोरों ने ऑल्टो कार, नगद और जेवरात लेकर फरार हो गए।घटना बिरसानगर जोन 1B के रहने वाले स्वरूप कुमार विश्वास के घर में घटित हुई।उसने बताया कि बीती रात उसके भाई को हार्ट अटैक आने पर उन्हें लेकर पूरा परिवार अस्पताल लेकर गए हुए थे,सबेरे जब वे लोग घर पहुंचे तो घर का मुख्य गेट,अंदर का दरवाजा और अलमारी टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा था।

Advertisement
वही घर के आंगन ने रखे ऑल्टो कार,नगद और सोने की बाली गायब थी।चोर कार ले जाते समय घर के सामने वाला दीवार भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। वही थाने में शिकायत करने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटते हुए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Advertisement




