Advertisements
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,मानगो बस स्टैंड में छापामारी कर करोड़ों का अवैध लॉटरी टिकट जब्त किया है। सीतारामडेरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मानगो बस स्टैंड में धनबाद से आ रही बस से अवैध लॉटरी टिकट लाया जा रहा है,जिसके बाद वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरंजन ने दलबल के साथ बस स्टैंड में छापामारी की जहां पर एक बस से लॉटरी टिकट बरामद की यह लॉटरी जमशेदपुर होते हुए चाईबासा ले जाया जा रहा था।
Advertisement
बताया जा रहा है कि जब्त एक लाख लॉटरी से 5 करोड़ की आमदनी होती है।पुलिस ने धनबाद से लॉटरी लेकर आने वाले एक व्यक्ति और यहां रिसीव करने वाले दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement




