
जमशेदपुर :जमशेदपुर के नए उत्पाद आयुक्त श्रीमती विमला लकड़ा के प्रभार लेने पर उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जहां गुलदस्ता देखकर स्वागत किया जा रहा था, और नए उत्पाद आयुक्त श्रीमती विमला लकड़ा द्वारा पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय और जानकारी लिए जा रहे थे। उसी वक्त मिले सूचना पर उत्पाद आयुक्त ने टीम गठित कर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किए गए। सिद्दगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रीको वर्कर्स फ्लैट में बंद घर से आबकारी विभाग द्वारा 234 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पूरे मामले को लेकर उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्कर्स फ्लैट के बंद पड़े 128 नंबर घर में अरुणाचल प्रदेश में बिक्री होने वाली अंग्रेजी शराब के 26 पेटियो को भंडारण किया गया था । इसकी सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के टीम द्वारा शराब को जप्त कर लिया गया है। बताया जाता है कि 10 दिन पूर्व जुस्को के द्वारा उसे घर से अवैध कब्जा हटाकर सील कर दिया था लेकिन जब तीन दिन पूर्व सुरक्षा कर्मी ने देखा कि ताला बदला हुआ है उसके बाद उसने थाना को सूचना दी जहां पुलिस ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया तो देखा कि एक कमरे में शराब की पेटी रखी हुई है।
हैरत कर देने वाली बात यह थी कि आस पड़ोस के किसी को भी यह जानकारी नहीं है कि आखिर घर का ताला किसने तोड़ा और शराब की पेटियां किसने रखी फिलहाल इसे लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही उत्पाद विभाग द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।





