Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जमशेदपुर परिसर में पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय दिनेश चौधरी कि स्मृति में तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने अपना रक्त – दान किए, इसे लेकर चेंबर के महासचिव मानव केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस शिविर में खास बात यह रही की युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।
जिसमें कई युवा ऐसे थे जो पहली बार अपना रक्त – दान कर रहे थे उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान हर किसी को करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर रोग मुक्त एवम स्वस्थ रहता है और उसमे एक नई ऊर्जा का भी संचार होता है।





