Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : सावन की तीसरी सोमवारी पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय परिसर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यूनियन के सदस्य बाबा वैधनाथ धाम जाते हैं वहां से लौटने के बाद कार्यालय परिसर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। जिसमें बाबा भोलेनाथ से कामना की जाती है कि टाटा मोटर्स कंपनी निरंतर आगे बढ़ते रहें जिससे कंपनी के कर्मियों को भी लाभ मिलता रहे।
इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम के मौके पर यूनियन के अधिकारी पदाधिकारी एवं कंपनी के समस्त कर्मियों के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए और महाभोग के रूप में प्रसाद ग्रहण किए।





