सहायक आयुक्त उत्पाद रांची के आदेश पर चला विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

 

 

रांची: रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रो में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान अवर उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के कड़ी में सहायक आयुक्त उत्पाद रांची अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशाअनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान उत्पाद अवर  निरीक्षक निर्भय सिन्हा के द्वारा चलाते हुए आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है । 1100 किलो जावा महुआ भी बरामद किया गया है। साथ ही ड्रम भी जप्त किया गया है। 74 लीटर अवैध चुलाई शराब को बरामद करते हुए अभियोजन के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रांची जिले के खेल गांव थाना क्षेत्र से खटंगा एवं सिकदरी थाना क्षेत्र के हिन्देविली,खुदिया, ओर मांझी थाना  के मुट्ठा आदि क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाते हुए अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours