सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार द्वारा पदभार संभालते ही क्षेत्र के वारंटीयो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए धर पकड़ शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत क्षेत्र के लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीआर संख्या 226/23 तथा खरसावां थाना कांड संख्या 78/22, दिनांक 25 जनवरी 2022 से संबंधित मामले में पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी।

मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 272 एवं 273 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47 से जुड़ा हुआ है। इस मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी साधु चरण हो उर्फ चिल्लू हो उर्फ सुखलाल केराई, पिता स्वर्गीय मंकी हो, निवासी सुखदी, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वहीं थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह द्वारा बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएं जा रहे हैं, ताकि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और क्षेत्र में शांति कायम रहे।





