सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलूपटांगा में भूमि स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद पर रीत पुलिस सक्रिय रूप से निगाहें बनाई हुई है। क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गस्ती भी बढ़ा दी गई है। भूमिज मुंडा महापंचायत एवं आदिवासी भूमि संरक्षण सभा की बैठक समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोग सनराइज हेरिटेज परियोजना के निर्माण स्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा परिसर में तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने कहा किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है गलत करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि घटना में परियोजना कार्यालय में रखी सामग्री, निगरानी उपकरण, एक जेसीबी मशीन तथा निर्माणाधीन चारदीवारी को नुकसान पहुंचाया गया है।

विवादित भूमि को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। परियोजना संचालक सूरज भदानी का कहना है कि उनके पास जमीन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज और स्वीकृत निर्माण मानचित्र उपलब्ध हैं। दूसरी ओर राजू सरदार ने दावा किया है कि उक्त भूमि उनके पूर्वजों की है और उनका परिवार वर्षों से उस पर खेती करता आ रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी को भूमि या अन्य किसी मामले में आपत्ति है तो वह कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी बात रख सकता है। थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने सख्त लहजे में कहा कि तोड़फोड़, हिंसा अथवा शांति भंग करने में शामिल पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, तथा क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ा दी गई है। वहीं थाना प्रभारी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए, जनता से अपील कि है कि कहीं भी कुछ भी गलत होता दिखे, तुरंत प्रशासन को सूचित करें ,और एक जिम्मेदार नगरीक की भूमिका निभाएं ।




