Saraikela (संजीव मेहता) : युवा जनशक्ति मोर्चा ने आज आकाशवाणी चौक पर आदित्यपुर की लंबे समय से जारी सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था, जल निकासी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जो आंदोलन किया उसे कुछ तथाकथित नेताओं ने हाइजैक करने का प्रयास किया है. यूजमो ने जन समस्याओं को लेकर आज दिनभर भरी दोपहरिया में धरना प्रदर्शन किया.
लेकिन शाम होते ही इस कार्यक्रम को झायुमो और कांग्रेस नेताओं ने हाईजैक कर लिया. हालांकि शाम में अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हो गया लेकिन इस धरना के माध्यम से युवा जनशक्ति मोर्चा ने अपनी दमदार प्रस्तुति जरूर दर्ज कराई है. बता दें कि युवा जनशक्ति मोर्चा ने आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं उपवास कार्यक्रम आकाशवाणी चौक पर किया है. जिसमें आदित्यपुर में जारी विभिन्न जनसमस्याओं को जोरशोर से उठाया गया है.

आदित्यपुर की जनता लंबे समय से सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था, जल निकासी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही है. इन जनसमस्याओं के समाधान एवं जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आज वे 42 डिग्री तापमान में सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसमें सभी ने एकजुट होकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि हम जनता के हित, क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग करते रहेंगे.





