Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन शुगर के खरीद बिक्री के लिए रिपीट कॉलोनी सिद्धू कान्हू विद्यालय के समीप मैदान में जुटे हुए हैं।
Advertisement

जिसके बाद प्रभारी ने वरीय अधिकारी की निर्देश पर एक टीम गठित कर छापामारी की जहां से भागते हुए एक युवक को दबोचा गया है जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर के 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गयी जिसकी कीमत 6080 रुपया आंकी गई.बता दे कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है इसकी तहत इसकी गिरफ्तारी की गयी है जिसे नाययिक हिरासत में भेज दिया गया.
Advertisement





