Saraikela (संजीव मेहता) : कृष्णापुर-बोनडीह में 10 जून को वार्षिक विशाल छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में छऊ की दर्जनों नृत्य मंडलिया हिस्सा लेंगी. यह जानकारी ग्राम प्रधान परिमल महतो ने दी.

उन्होंने बताया कि गाँव मे सैंकड़ों वर्ष से खेती गृहस्थी के कार्य शुरू होने से पूर्व उनके पूर्वजों द्वारा ग्राम देवता और देवी की पूजा अर्चना के साथ पारंपरिक छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है जो इस वर्ष भी होगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपई सोरेन, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सम्मानित अतिथि नगर निगम के मेयर संजय सरदार, और एसिया अध्यक्ष सह उद्यमी इंदर अग्रवाल मौजूद रहेंगे. दिन में पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का आयोजन होगा जबकि रात्रि 9 बज्र से छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गाँव के मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगा.





