Saraikela (संजीव मेहता) : तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार JIADA झारखण्ड, द्वारा राँची के होटल रेडिसन ब्लू मे आयोजित ” CONSULTATIVE WORK SHOP ON INDUSTRIAL CORRIDOR AND STAKEHOLDERS CONSULTATION ON DRAFT JIADA REGULATIONS, 2026.” मे इसरो का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ.
जिसने झारखण्ड के नये औद्योगिक नीति के ड्राफ्ट के निहित बहुत सी बुनियादी बातों को तथ्यवार JIADA के MD वरुण रंजन और पूरी JIADA के टीम के समक्ष रखी. कार्यक्रम के दौरान पूरे झारखण्ड से विभिन्न औद्योगिक सगठनो की उपस्थिति मे नये पॉलिसी पर विस्तार से मंथन हुआ. जिसे काफी गंभीरता पूर्वक JIADA के पदाधिकारियों द्वारा सूचीबद्ध किया गया.

इसरो के प्रतिनिधियों ने JIADA के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को लिखित रूप से अपने सुझाव दिए और औद्योगिक क्षेत्र के आधारभुत सरचनाओं की बेहतरी की मांग भी रखी. कार्यक्रम में JIADA, आदित्यपुर के RD प्रेम रंजन और RDD दिनेश रंजन भी उपस्थित थे. इसरो के प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष रुपेश कतरियार, उपाध्यक्ष समीर सिंह, अशोक सतपति, महासचिव संदीप मिश्रा, सचिव राजीव शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य गौतम महापात्रा, अवनीत मूतरेजा शामिल थे.





