Advertisements
छात्र जान जोखिम में डालकर करते है पढ़ाई,आक्रोशित छात्र संगठन ने जड़ा ताला।
Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज महाविद्यालय के जर्जर भवन को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल करते हुए तालाबंदी कर दी। छात्रों ने अविलंब जर्जर कॉलेज भवन को तोड़कर नया भवन बनाने और अन्य सुविधा बहाल करने की मांग कर रहे थे . छात्र नेता हेमंत पाठक ने भवन की स्तिथि को लेकर कहा की जहां तहां से छज्जा टूट कर गिर रहा है । ऐसे में छात्र जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई कर रहे है। कभी भी बड़ी घटना घट सकती है, लेकिन कॉलेज प्रबंधक इसे अनदेखी कर रहे है। यदि 24 घंटे के अंदर उनकी मांगों पर काम शुरू नहीं हुआ तो अब छात्र- छात्राएं हेलमेट पहनकर कॉलेज आएंगे.और आंदोलन जारी रखेंगे
Advertisement




