
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 15 वें वित्त आयोग की राशि से करोड़ों के योजनाओं का शिलान्यास किया, बाराद्वारी में जंहा 90 लाख की योजना का शिलान्यास किया वंही बिरसानगर में 9 करोड़ की सड़क की योजनाओं का शिलान्यास किया गया जंहा सड़क किनारे पेवर्स ब्लॉक का काम होना है,वहीं बिरसानगर में कई क्षेत्रों में सड़क बनाने की योजनाएं है इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ साथ उनके पार्टी के अनेकों नेता मौजूद रहे, इस मौके पर विधायक सरयू ने कहा कि यह इलाका टाटा कंपनी के अधीन आता है, जंहा कंपनी को मूलभूत सुविधाओं को बहाल करना है,बावजूद कंही ना कहीं टाटा कंपनी अपना दाइत्व को नही निभा रहा है जल्द ही कंपनी के आला अधिकारियों से वार्ता करेंगे उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है, स्थानीय लोगों से विधायक सरयू राय ने उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना और उन सुविधाओं को जल्द बहाल करने का आश्वासन दी।




