
जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित 23 दिनों तक चले मीडिया क्लब क्रिकेट कीनन स्टेडियम में फाइनल मैच हर्षोलास के साथ संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट 13 फरवरी को किनन स्टेडियम में उद्घाटन मैच के साथ आरंभ हुआ था। जिसका 6 मार्च को कीनन स्टेडियम में ही फाइनल मैच के साथ संपन्न हुआ।
टूर्नामेंट का इस वर्ष तीसरा संस्करण है। इस वर्ष टेनिस बॉल प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया। जिसमें 6 टीम टेनिस के और 8 टीम ड्यूज बॉल प्रतियोगिता के थे, कुल 29 प्रतियोगिताएं खेली गई । यह पूरा टूर्नामेंट तीन स्थलो में खेले गए। जिसमे कैनन स्टेडियम,टेल्कोस्टेडियम और अलमारीग्राउंड में खेला गया। जिसमें टेनिस बॉल का फाइनल मैच कॉपर धमाल ने धारागिरी डायमंड को 14 रन से शिकस्त देकर विजेता बने । वहीं ड्यूज बॉल में दलमा ने कालीमाटी को 7 रन से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम की ,सभी विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथियों के द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मीडिया कप टूर्नामेंट के तीसरा संस्करण का समापन हुआ।




