
जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के मीटिंग हॉल में सभी सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए स्पोकेन इंग्लिश एवं पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के निः शुल्क प्रोग्राम का उदघाटन प्रिंसिपल, डॉक्टर अशोक कुमार झा के उदघाटन भाषण से शूरू हुआ जिसमें उन्होंने हिन्दी माध्यम के छात्रों को इंगलिश भाषा का उपयोग बिना भय के करने की सलाह दी l इंगलिश में मात्र 26 अक्षर है जबकि हिन्दी में 52 हैं।इस अवसर पर,HODइंगलिश,
डॉक्टर मौसमी पॉल ने बोलचाल में प्रयोग की बातें की ।इस अवसर पर डॉक्टर दीपांजय श्रीवास्तव भी थे। स्पोकेन इंग्लिश एवं पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के डायरेक्टर ,श्री दुर्गा प्रसाद दास ने अपने पांच वर्षों के अनुभव को साझा किया । सत्र का समापन प्रोफ़ेसर अरविंद प्रसाद पंडित ने किया जिसने कहा कि बिना सपने के कोई आदमी बड़ा काम नहीं कर सकता, किसी काम को क्यों करें ये स्पष्ट होना चाहिए।कुल 110विधार्थी उपस्थित थे।




