जमशेदपुर : जमशेदपुर के केबुल बस्ती स्थित राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल का वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह विद्यालय सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पूर्वी विधानसभा के विधायक पूर्णिमा साहू, ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और बच्चों ने तुलसी पूजन कर किया। जिसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावक एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। वही मुख्य अतिथि के द्वारा शैक्षणिक और खेल स्पर्धा में बेहतर करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की,इस मौके पर मौसमी कुमार, प्रधानाध्यापिका एस एस जी इंग्लिश स्कूल साकची सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे। इस मौके पर वर्तमान समय में शिक्षा का व्यवसायीकरण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस नीति में बदलाव करने की आवश्यकता है।

शिक्षा विभाग को इस ओर पहल करनी चाहिए वे विधानसभा में इसे लेकर आवाज उठाएगी, क्योंकि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है,उन्होंने वर्तमान परिवेश पर भी कहा की बच्चे मोबाइल की ओर ज्यादा आकर्षित है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को इससे दूर रखे। वहीं स्कूल के संस्थापक दिनेश कुमार ने कहा कि इस स्कूल का मुख्य उद्देश्य है, कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ शारीरिक और मानसिक विकास भी करे इसे लेकर बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी अंदर की कला को निखारने का प्रयास किया जाता है, जिसमें बच्चे सफल भी हो रहे है।




