काराकाट(रोहतास) : ब्राह्मण समाज सेवा संघ के सक्रिय सदस्य सेमरा निवासी कौशलेंद्र पाण्डेय ने रक्तदान देकर एक जीवन की रक्षा की। ज्ञात हो कि गोड़ारी निवासी सुमंत पाण्डेय विगत कई दिनों से बिमार चल रहे हैं जिनका इलाज जमुहार (सासाराम) स्थित नारायण मेडिकल कालेज में चल रहा है। पूर्व में भी उन्हे दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता हुई थी जिसे ब्राह्मण समाज सेवा संघ के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। आज सुबह डॉक्टर ने फिर एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई जिसे सुनकर संघ के सक्रिय सदस्य और समाजसेवी कौशलेंद्र पाण्डेय तत्काल जमुहार हॉस्पिटल पहूंचे और मरीज को ब्लड दिए।

एक यूनिट ब्लड गोड़ारी निवासी विक्की मिश्रा ने दिया। संघ के एक और सदस्य हरिओम तिवारी उर्फ टुटु तिवारी जो की जमुहार हॉस्पिटल में ही कार्यरत हैं वे हर संभव मदद कर रहे हैं। टुटु तिवारी पूर्व में भी संघ के सदस्य परिवार के लिए हॉस्पिटल में मदद करते आए हैं। इस कार्य के लिए संघ के सचिव सह जोन्ही पैक्स अध्यक्ष अरूण दुबे एवं विस्तारक अखिलेश तिवारी, श्रीकान्त गिरी, गुड्डू उपाध्याय, रजनी कान्त तिवारी ने दोनो लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए उनको साधुवाद दिया। संघ के विचारक समूह से सुनिल कामेश्वर तिवारी ने रक्तदान को महादान बताते हुए संघ के स्तर पर शिविर लगाकर रक्त करने और इसके लिए लोगों में जागरूकता लाने का सुझाव दिए। बालाजी तिवारी और प्रियरंजन दुबे (बड़क दुबे) ने रक्तदान करने के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया और किसी भी समय रक्तदान के लिए तैयार रहने की बात कही। संघ के मार्गदर्शक नंदजी पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने टुटु तिवारी से फोन पर बात कर के स्थिति की जानकारी ली और हर संभव मदद करने की बात रखी। महासचिव अनंत तिवारी, उपसचिव पिंटु तिवारी और कोषाध्यक्ष रजनीकांत पाण्डेय पल पल की स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं। धनबाद से मनोज तिवारी और हिमाचल प्रदेश से चंद्रभान दुबे ने फोन कर के हर संभव मदद करने की बात कही।




