Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में हुडदंगियों,रैश ड्राइविंग और तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस पीसीआर वैन को कैमरे से लैस कर रही है। यह कैमरा सीसीटीवी कैमरा की तरह ही पीसीआर वैन के आगे अत्याधुनिक तकनीक के साथ फिट किया गया है, इसका उपयोग हुड़दंगियों की पहचान करने और रैश ड्राइविंग कर पुलिस के सामने से भागने वालों की वाहन के साथ उनकी तस्वीर कैद करेगी, जिसका टेस्टिंग अभी एक दो वाहन में ही लगाकर किया जा रहा है, इसके बाद यह कैमरा सभी पेट्रोलिंग और पीसीआर वैन में लगा दी जाएगी।
Advertisement

वाहन में कैमरा लग जाने से अब पुलिस को अलग से वीडियो रिकॉर्डिंग पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और इस कैमरे की तस्वीर सीधे ccr कंट्रोल रूम से सीधा कनेक्ट होगा और पुलिस आसानी से इनकी पहचान कर कार्रवाई कर सकेगी।
Advertisement




