जमशेदपुर: रेलवे मुस्लिम इम्प्लॉइज खिदमत फाऊंडेशन टाटानगर के द्वारा प्रतीक संघर्ष फाउन्डेशन और जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के सौजन्य से रेलवे आफिसर क्लब में पांचवां रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा शहर के हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने आकर रक्तदान किए। कमेटी के सदस्य इम्तियाज अहमद के द्वारा इस शिविर में 92 युनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के अलावा ख़ास तोहफा देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कमेटी के सदस्य मोईजुर रहमान, इम्तियाज अहमद, शेख़ फरीद, वाहीद अली,मो जावेद अख्तर, एकरामुल हक, हाजी यूसुफ, तनवीर जौकी,कौसर आलम,निसाद आलम,सईद अक़बर, अब्दुल हमीद, अबरार आलम, जावेद रहमान,आरीफ एकबाल, अरमान अली,मो मतीन, शकील अहमद, मोजाहीदुल इस्लाम, नियाज़ आलम,मो शहनावाज का योगदान रहा।




