आजमनगर: आजमनगर प्रखंड के दनिहा पंचायत के मुखिया पति की दबंगई का वीडियो वायरल, बांस की छड़ी से दो तीन युवकों की कर रहे हैं टी वीडियो वायरल होने के बाद आजमनगर थाना पुलिस स्वतः संज्ञान लेते हुए मुखिया पति सिकंदर भाट को किया गिरफ्तार
कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दनिहा पंचायत के मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मुखिया पति सिकंदर भाट ख्वाजा नगर गांव स्थित एक मस्जिद में चोरी की घटना को लेकर पंचायती के दौरान दो लड़कों को बांस की छड़ी से जोर-जोर से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों युवक को पंचायती में खड़े कर दिया और सिकंदर भाट उन पर छड़ी बरसा रहे हैं। चोट से लड़का चिल्ला रहा हे आसपास कई लोग पंचायती में बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद से इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर मुखिया पति की दबंगई पर सवाल उठा रहे हैं और कुछ लोगों ने इसे तालिबानी सजा तक करार दि जा रही है वही वायरल वीडियो की पुष्टि आज की खबर नहीं करता है
वही इंटरनेट पर वीडियो वायरल होते ही आजमनगर पुलिस स्वत संज्ञान लेते हुए मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया




