Saraikela (संजीव मेहता) : अवैध जमीन पर खटाल चला रहे खटाल संचालकों की गुंडागर्दी रविवार को उस वक्त सामने आई जब खटाल के संचालन ने 5 से 7 लोगों के साथ मिलकर एक पत्रकार और उसके बेटे को घात लगाकर जमकर लाठियां बरसाकर अधमरा कर दिया. यह बेहद चिंताजनक बात है. एक तो चोरी और दूसरे सीनाजोरी. घटना मोतीनगर मुहल्ले की है.
जहां वन विभाग की जमीन पर बसा एक खटाल संचालक ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया है. एक बात तो दीगर है कि आदित्यपुर में जितने भी खटाल बसे हैं, वो या तो सरकारी जमीन पर है या नगर निगम अंतर्गत आवास बोर्ड की जमीन पर चल रही है. लेकिन इन खटाल संचालकों के मन इतने बढे हुए हैं कि न तो कोई विभाग, न पुलिस और हो नगर निगम ही इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करते हैं.

अब मोतीनगर मामले में ही देख लें घटना के 24 घंटे बीत चुके हैं, थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है. इतना ही काफी नहीं है इन खटाल संचालकों के यूनियन वाले भी एक्टिव हैं और पत्रकारों पर मामले को रफा दफा करने की दबाव पुलिस अधिकारियों से मिलकर बनवा रहे हैं. इसका मतलब तो अब ये हुआ कि कोई पत्रकार अन्याय और गलत के खिलाफ अपनी कलम भी बंद रख लें.





