जमशेदपुर: जमशेदपुर का व्यस्तम चौक मे से एक है साकची गोल चक्कर चौक यहां हमेशा जाम की स्थिति से आपको रूबरू होना पड़ता है क्योंकि यहां आधी सड़क पर छोटे-छोटे दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है तो आधी सड़क पर टेंपो वालों ने. यह सारा खेल पैसों के लिए होता है क्योंकि यह सभी स्थिति ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट पर ही होती है इसके बदले में इनसे पैसे लिए जाते हैं यह लेनदेन दो तरीके से होता है डायरेक्टर और इनडायरेक्ट. कुछ टेंपो वाले खड़ी करने के बाद चुपके से पैसे हाथ में दे देते हैं तो कुछ ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट के पीछे बने दुकानदार को दे जाते हैं.

भले ही यह कुछ मिनट के लिए ही सही इन टेंपो वालों की वजह से यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन पैसों के झाल के सामने ट्रैफिक पुलिस भी इन टेंपो वालों और ठेला खामोचो वालों के सामने नतमस्तक हो जाते हैं और जाम का सामना आम लोगों को करना पड़ता है. ऐसा नहीं है कि उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, इस रास्ते से काउ बार आना जाना करते है लेकिन व्यवस्था की सुधार मे कोई पहल नहीं करते जिसे लेकर शहर वासी सवाल उठाते हैं की क्या इनकी भी इसमें भागीदारी है अगर नहीं तो फिर व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं होती.




