पटना : पटना में एक और एनकाउंटर हुआ है. रविवार को पटना सिटी के बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पटना पुलिस ने इस मुठभेड़ में अपने बचाव में एक अपराधी विजय साहनी को गोली मारी है. पैर में गोली लगने से जख्मी हुए अपराधी विजय साहनी को इलाज के लिए पुलिस NMCH अस्पताल लेकर पहुंची. पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

हत्या लूट व डकैती का आरोपी है विजय साहनी। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सिटी एसपी परिचय कुमार और डीएसपी राजकिशोर सिह मौके पर पहुंचे और मामले में छानबीन की। इस दौरान SSP ने बताया कि पुलिस की गोली से जख्मी हुए विजय साहनी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या लूट व डकैती संगीन मामलों का आरोपी है. वहीं सूत्र बता रहे हैं कि गोपाल खेमका मर्डर केस में जिस विजय साहनी की तलाश में पुलिस लगी थी।




