Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र में बने लो प्रेशर का असर राज्य में महसूस किया जा रहा है. विभाग ने बताया कि 18 से 22 अगस्त 2025 तक झारखंड के विभिन्न जिलों में रोजाना बारिश होने की संभावना है.

* बारिश का पूर्वानुमान:
* रांची सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दो से तीन बार हो सकती है.
* 19 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, यानी कोल्हान और पलामू क्षेत्र, में भारी बारिश का अनुमान है.
* इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, चतरा और गढ़वा जिलों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.
* मौसम विभाग की चेतावनी:
इस अवधि में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा. 21 और 22 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद पारा करीब 3 डिग्री तक गिर सकता है. पिछले 24 घंटों में मानसून राज्य में कमजोर रहा. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक 22.4 मिमी वर्षा खरसावां में दर्ज की गई.




