
रांची : ओबीसी अनुसूची 2 में पाटरा जाति को शामिल किया जाएगा। यह आश्वासन पिछड़ा आयोग अध्यक्ष ने दिया है। यह जानकारी जाति के प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों को दी है। उनलोगों ने बताया कि वे लोग मंगलवार को रांची जाकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद से मिले हैं। जिसमें सरायकेला खरसावां जिले के पाटरा जाति के 30 से अधिक प्रतिनिधि मंडल शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने आयोग अध्यक्ष से पाटरा जाति को ओबीसी अनुसूची 2 मे शामिल करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने आयोग के अध्यक्ष को बताया कि ओडिसा से सटे कोल्हान के तीनों जिले में उनकी जाति की संख्या बहुतायत है। लेकिन उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आयोग अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र सरायकेला-खरसावा जिला के उपायुक्त से पाटरा जाति का आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक प्रतिवेदन मांगेंगे और उनकी जाति को ओबीसी अनुसूची 2 में अवश्य शामिल कराएंगे।
बता दें कि कल पाटरा जाति को ओबीसी अनुसूची 2 में शामिल करने की माँग को लेकर पाटरा समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को रांची जाकर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद से मिले थे। इस दौरान अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल से पाटरा समाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।इस अवसर पर अभिमन्यु पुथाल, निरंजन पुथाल, संजीव कुमार पुथाल, कमल कुमार पुथाल, अजीत कुमार पात्रो, सुमंत सेनापति, वकील राउत, हेमंदो बेहरा, विजय सेनापति, रंजीत पुथाल, दीपक पुथाल, राकेश पुथाल, बीजू प्रधान, घनश्याम बेहरा, रंजन प्रधान आदि उपस्थित थे।




