Advertisements
Advertisement

सरायकेला : घर घर वोटर सत्यापन अभियान में स्वयं सरायकेला के एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति जुटे हुए हैं। सरायकेला एसडीओ बुधवार को आदित्यपुर कोलोनी में घर घर वोटर सत्यापन किया। इस अभियान में उनके साथ क्षेत्र के बीएलओ भी सक्रिय रूप से लगे हैं जो घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों पूरे राज्य में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटरों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
सभी घरों में एसडीओ और बीएललो द्वारा किये जा रहे वोटर सत्यापन कार्य की आम लोगों ने सराहना की है।भाजपा नेता राकेश रमन चौधरी ने इस भीषण गर्मी में अनुमंडल पदाधिकारी सहित इस कार्यक्रम में लगे निर्वाचन शाखा के सभी लोग बधाई दिया है।
Advertisement




