
जमशेदपुर : महीला दिवस के उपलक्ष्य पर नेचर तथा मिशन ब्ल्यू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे ऐतिहासिक कार्यक्रम 2 दिवसीय महिला संसद सत्र शून्यकाल का आयोजन बिष्टुपुर के तुलसी भवन में किया गया।
जिसमें राज्य भर से 81 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिनके द्वारा झारखंड विधानसभा का प्रारूप की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के बारे में नेचर संस्था के संरक्षक कविता परमार ने बताया की राजनीति में ज्यादा से ज्यादा महिलाओ की भागीदारी एवम अपने द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधियों द्वारा सदन में करवाई किस प्रकार करते है और योजनाओं के प्रति उनकी अपनी क्या राय है। उसे इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही महिला आरक्षण पर भी पक्ष विपक्ष ने बहस की, 2 दिवसीय इस कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।




