Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : बायो मेडिकल और वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर जमशेदपुर के बारीडीह स्तिथ मणिपाल मेडिकल कॉलेज में अमृत काल विमर्श विकसित भारत 2047 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बैंगलोर से बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के एक्सपर्ट प्रोफेसर डॉक्टर जी सुमन मौजूद थी।
जिन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की। इस मौके पर कॉलेज के डीन सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद थे कार्यक्रम के माध्यम से चर्चा की गई की किस प्रकार बायो मेडिकल और वेस्ट मैनेजमेंट के वजह से समाज पर्यावरण और स्वास्थ्य नुकसान होता है और इसे किस प्रकार कम करते हुए बचाया जा सकता है जिसे लेकर मणिपाल ग्रुप इस और निरंतर कार्य कर रही है और बायो मेडिकल और वेस्ट मैनेजमेंट कम करने के लिए प्रयासरत है
Advertisement




