जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित दोमुहानी में निर्माणधीन भव्य प्रवेश द्वार का राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने उद्घाटन किया इस उद्घाटन समारोह में स्वर्णरेखा आरती का भी आयोजन किया गया। इस प्रवेश द्वार को लगभग 15 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है साथ ही दोमुहानी से लेकर डोबो पुलिया के आसपास तक घाट का सौंदर्यकरण भी किया गया। वही प्रवेश द्वार से लेकर घाट तक आने-जाने के लिए सीढी और पर्यटकों के आराम के लिए कुर्सियों का भी निर्माण कराया गया। उद्घाटन के अवसर पर बनारस से आए 11 पुरोहितों के द्वारा स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण और श्रद्धालुओं सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेतागण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस प्रवेश द्वार को दोमुहानी संगम द्वार, तो घाट का नाम प्राचीन टुसू घाट रखा गया है वही प्रवेश द्वार के मध्य में भगवान शिव और भगवान बिरसामुंडा की प्रतिमा और द्वार के दोनों छोर पर भीमराव अंबेडकर,सुभाष चंद्र बोस एवं अन्य नेता के प्रतिमा को स्थापित किया गया है जो दूधिया रोशनी में काफी आकर्षक रूप लिया है जो शहर ही नहीं झारखंड और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।




