रांची : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड निवासी श्री श्रीराम यादव शिक्षाविद सह समाजसेवी एवं राजद प्रदेश महासचिव झारखंड को राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समाज सेवा और पार्टी के प्रति किए गए कार्य ,कर्तब्य निष्ठा, एवं समर्पण किसी भी मुस्किल रास्ते को सुगम कर देती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण के तौर पर श्रीराम यादव, शिक्षाविद -सह- निर्देशक श्रीराम शिक्षण संस्थान समूह गम्हरीया के है जो पूरे क्षेत्र में समाज हित और पार्टी हित में किए गए कार्यों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

श्री यादव को मात्र एक माह पहले राजद प्रदेश प्रबंधन द्वारा प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनयन किया गया था। श्री यादव मात्र एक माह के अंदर राजद को कोल्हान में धारदार बना दिया। श्री यादव के इस चौकाने वाले कार्य की प्रसंसा पूरे प्रदेश मे कि गई तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह यादव ने तौफे के तौर पर अधिसूचना संख्या RJD/564/024 दिनांक 06-10-2024 द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद प्रदान किया गया है।




