Advertisements

Advertisement
अपनी मांगो को लेकर किसानों द्वारा किये जा रहे देशव्यापी आंदोलन को लेकर जमशेदपुर में भी किसान आंदोलन एकजुटता मंच झारखंड के बैनर तले साकची गोलचक्कर में केंद्र सरकार के नीति का विरोध जताया है इस दौरान मंच के सरदार शैलेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार को धोखे बाज़ कहा जिस पर तर्क देते हुए बताया कि पिछले बार के आंदोलन में किसानों से उनकी मांगों पर आश्वासन देते हुए जल्द ही पहल करने की बात कह आंदोलन को समाप्त कराया गया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सरकार ने किसी प्रकार की पहल नही की जिस वजह से दुबारा किसान सड़क पर उतड़कर आंदोलन बाध्य हुए है जिसे कुचलने के लिए सरकार गोलीबारी पर उतर आई है जिसमे एक युवक की भी मौत हो गयी जिसे लेकर पूरे देश मे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है।
Advertisement




