जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और क्षेत्र को अपराधी मुक्त बनाने के लिए थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने कमर कस ली है एक बार फिर मैगजीन और गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों किराना दुकान दार के साथ मारपीट और फायरिंग के मामले में कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली थी की उस घटना में एक और युवक की संलिप्तता है।

जिसके बाद पुलिस ने सैयद अदनान मिर्जा को ओल्ड पुलिया रोड अल यासीन अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके निशानदेही पर उसके स्विफ्ट कार के सीट के नीचे से दो देशी पिस्तौल का मैगज़ीन 4 जिंदा कारतूस बरामद की गई बताया जाता है कि क्षेत्र को अपराध मुक्त करने की दिशा में अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं पुलिस गिरफ्तार अपराधी के प्रति संभावना जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल अपराधियों के द्वारा पिस्टल छुपाने के लिए किया जाता था फिलहाल पुलिस पिस्तौल के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है.





