जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर केविन सामाजिक संस्थाओं एवं संस्थाओं के द्वारा विक्रम आयोजित की गई इस क्रम में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एनसीसी के द्वारा कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. कृष्ण प्यारे, सूबेदार मेजर रविन खंडाल एवं केयरटेकर ऑफिसर डॉ. डुमरेन्द्र राजन ने पौधारोपण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वही TATA ASAL द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत छोटा गोविंदपुर में एक सराहनीय और प्रकृति-हितैषी पहल की गई। कंपनी द्वारा छोटा गोविंदपुर पूर्वी पंचायत भवन तथा अमलतास सिटी प्रांगण में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। पौधों के बेहतर विकास और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी पौधों को लोहे की जाली (ट्री-गार्ड) के साथ रोपा गया।

इधर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से पर्यावरण सप्ताह अभियान 30 मई से 5 जून तक चलाया गया। यह कार्यक्रम आनंद मार्ग जागृति गदरा शहर के आसपास देहात क्षेत्र में आयोजित कर लगभग 7 दिन में 800 फलदार पौधे एवं बीज बॉल बनाने की विधि बताई गई एवं बीज बॉल वितरण किया गया। शिव शक्ति परिवार, सबूत कल्याण संघ, प्रतीक संघर्ष एवं अन्य संस्थाओं को भी पौधा रोपण के लिए दिया गया ।पिछले 15 सालों से आज तक लगभग 1लाख 50 हजार से भी ज्यादा पौधा का निशुल्क वितरण किया जा चुका है





