जादूगोड़ा : हरिनाम संकीर्तन से जादूगोड़ा का तिलामुड़ा गांव भक्ति_ भाव में डूब गया है व पूरा गांव।भक्तिमय हो गया हैं।यहां पांच फिट की बनी बजरंग बलि की।मूर्ति,राधा कृष्ण की झाकियां, प्रयागराज के कुंभ मेला की तर्ज साधु _ संतों की झाकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है व लोग गांव के राधा_ कृष्ण मन्दिर की ओर रुख कर रहे हैं ।बांकुड़ा व देवरा ( पश्चिम बंगाल ) से आई महिला कीर्तन मंडली की हरिनाम संकीर्तन करते मनमोहक नृत्य माहौल में समा बांध दिया है।

जानकारी ही की यहाँ बीते 17 मार्च को गंधा दिवस के साथ ही हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई चुकी है,जिसका समापन 23मार्च को होगा।इस बाबत आयोजक बबलू पात्रों ने कहा कि आगामी 23 मार्च को पुरुलिया के टॉप सिंगर कुंदन कुमार व।कोनिका कर्मकार अपनी मधु संगीत से लोगों को झूलायेंगे। कार्यक्रम रात्रि 10 बजे से देर रात्रि तक होगा। इसके पूर्व पाला संकीर्तन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की सफल बनाने के लिए सार्वजनिक तिलामुड़ा कमेटी की ओर से विनय कुमार पात्रों सुधीर पात्रों, धनंजय गिरी,युधिष्ठिर गिरी,सपन पात्रों, बुद्धेश्वर पात्रों ,समीर पात्रों,इंद्रजीत गिरी जुटे हुए है।




