जमशेदपुर : एल. बी. एस. एम. कॉलेज जमशेदपुर की अंग्रेजी विभाग की प्रमुख, डॉ. मौसमी पॉल को उनके शैक्षिक योगदान के लिए भार्गव फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन द्वारा ‘आउटस्टैंडिंग टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में डॉ. अशोक कुमार झा ने डॉ. मौसमी पॉल को बधाई दी और उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, डॉ. संचिता भुई सेन और प्रोफेसर संतोष राम राम भी उपस्थित थे।

सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. पॉल की शैक्षिक उत्कृष्टता और समर्पण को सराहा और उन्हें इस अद्वितीय उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी। यह पुरस्कार डॉ. मौसमी पॉल के शैक्षिक क्षेत्र में उनके अथक प्रयासों और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। डॉ. पॉल ने अपने शिक्षा जीवन में न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया है, बल्कि उनके लिए नए-नए दृष्टिकोण और ज्ञान की दुनिया को भी खोला है। यह सम्मान उनके कार्य के प्रति आस्था और समर्पण का प्रमाण है।




