जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना क्षेत्र से 14 दिन पूर्व चोरी हुए टाटा सुमो के साथ दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना 25, 26 फरवरी के मध्य रात्रि की है जब व्यांगवील के रहने वाले एक व्यक्ति के घर के समीप से टाटा सुमो की चोरी कर ली गई थी, जिसके शिकायत के आलोक में पुलिस ने एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की, इसी क्रम में जानकारी मिली कि सरायकेला जिले के कपाली इस्लामनगर चांदनी चौक के रहने वाले शौकत अली ने इस घटना को अंजाम दिया है।

जिसके बाद पुलिस ने उसके घर में छापामारी कर टाटा सुमो बरामद की,वही शौकत अली और आजाद नगर के रहने वाले मोहम्मद अकबर उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा यह स्वीकार किया गया कि, इससे पूर्व में भी उन्होंने कई गाड़ियां चोरी की है। वहीं ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटना में तीन लोग शामिल थे जिसमें से दो की गिरफ्तारी कर लिया गया है एक अभी भी फ़रार है उसको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




