।![]()
सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ जिले के आर आई टी, एवं आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों उपायुक्त सरायकेला खरसावां नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के आदेश पर उत्पाद निरीक्षक नीरज कुमार द्वारा लगातार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व आर आई टी थाना क्षेत्र के पार्वतीपुर,भवा में दाखिन बेसरा और डोमा माझी के शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। इसी अभियान की कड़ी में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई में आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्को नगर से 45 लीटर महुआ शराब एवं 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद,कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार गोस्वामी और बबलू नामक बड़े सप्लायर, शराब के अवैध कारोबारी भनक लगते हैं फरार हो गए। वही उत्पाद विभाग के पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि हमारी निगाहें है। कभी भी गिरफ्त में आ सकते हैं।

उत्पाद विभाग के टीम द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्को नगर में छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में राशन दुकान एवं झोपड़ी से कुल 45.00 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 10.38 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे विधि सम्मत रूप से जब्त किया गया है। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ रामचंद्र लोहार
2️⃣ जगदीश लोहार
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में उत्पाद विभाग द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।




