जमशेदपुर : जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह लिट्टी चौक में पुराना विवाद को लेकर कार से पहुंचे युवकों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी, हो हल्ला होने पर स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी, इसी बीच लोगों को जुटते देख मारपीट कर रहे युवक कार छोड़कर फरार हो गए। इधर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर कार को जब्त कर थाना ले आई, स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान कुछ युवकों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसे सुलझा लिया गया था।

लेकिन मानगो के रहने वाले आरोपी युवक अपने साथियों के साथ तलवार और अन्य धार धार हथियार लेकर देर शाम लिट्टी चौक पहुंचे और एक युवक को अपहरण करने के उद्देश्य से उसे कार में बिठाकर पिटाई करने लगे,स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी युवक की अपहरण कर हत्या करने के उद्वेश्य से ही आए थे लेकिन समय रहते स्थानीय लोग और पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। वही पुलिस लिखित शिकायत का आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।




