जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह जाहेरस्थान के समीप बिजली का तार दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। बिजली का पोल घर के दीवार की ओर झुक गया है। जिस वजह से बस्ती ओर जाने वाली सड़क पर बिजली का तार गिर गया है।यह स्तिथ 5 दिनों से है स्थानीय लोग गिरे हुए तार को बांस के सहारे उठाने का प्रयास किया गया है ।लेकिन गिरे हुए 50 मीटर तार पूर्ण रूप से उठ नही पाया है ।स्थानीय लोगो का कहना है की पिछले दिनों हुए बारिश के वजह से सड़क किनारे का पोल एक झुक गया है।

जिस वजह से यह स्तिथि बनी है कई बार विभाग को सूचना दी गई लेकिन आश्वाशन के बजाय कोई पहल नही की गई ।अब क्षेत्र वासी डरे हुए है की उसी रास्ते सी होकर बच्चे स्कूल जाते है कही विभाग की लापरवाई से कोई दुर्घटना ना घट जाए। इसे लेकर गोविंदपुर प्रमंडल के एसडीओ चंद्र शेखर को फोन पर स्तिथि से अवगत कराया गया तो उन्होंने आश्वस्त किया की अविलंब पोल को दुरुस्त कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।




