Advertisements
जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय 111वा मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। वही मानव कल्याण के लिए 150 पौधों को रक्तदाताओं एवं ब्लड सेंटर केंपस में उपस्थित लोगों के बीच वितरण किया गया।
Advertisement

सुनील आनंद का कहा है कि जितने भी रक्तदाता रक्तदान करते हैं वे सभी ईश्वर कोटि के मनुष्य है इसका कारण है की इनमे किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता ये दूसरों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है। वहीं प्रत्येक रक्त दाताओं के बीच उनके इच्छा अनुसार पौधा वितरण किए।
Advertisement




