जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में महिला से छीनतई करने के मामले में पुलिस ने सोनार सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सीटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की घटना 2 अप्रैल को कदमा अनिल सुर पथ में गठित हुई थी जहां अनीता चौधरी नामक महिला से स्कूटी सवार उच्चक्को ने छीनतई की घटना को अंजाम दिया था जिसकी शिकायत दर्ज होने पर सिटी एसपी के दिशा निर्देश में एक टीम गठित कर अनुसंधान आरम्भ की जिसमें मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आदित्यपुर के रहने वाले प्रकाश पटेल और कदमा के रहने वाले प्रीतम सिंह उर्फ पादों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिसमे दोनों ने स्वीकार किया की घटना को उन लोगों ने ही अंजाम दिया है,

उनके द्वारा यह भी बताया गया कि कदमा के JP ज्वेलर्स के निखिल सोनी को वे लोग जेवरात बिक्री करते थे इस घटना में भी प्राप्त हुई सोने की चेन को उन लोगों ने ₹25000 में बिक्री कर दी थी जिसमें से उन्हें ₹15000 प्राप्त हुए. इसके बाद पुलिस ने सोनार दुकानदार निखिल सोनी को भी गिरफ्तार किया गया जिसके पास से सोने के चैन को गला कर बनाए गए तीन सोने की अंगूठी को बरामद की. वही अभियुक्तों के पास से ₹15000 कैश जप्त की गई. सीटीएसपी ने बताया कि अभियुक्त प्रकाश पटेल पर 2021 में आदित्यपुर और बिष्टुपुर में तीन मामले दर्ज है. फिलहाल तीनों से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.




