सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश को मिल रही शिकायतों की आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर सख्त हिदायत देते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसका असर अब आदित्यपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। सख्त कार्रवाई और कड़े निर्देश के आलोक में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की और उत्पाद विभाग के दरोगा द्वारा सार्वजनिक जगहों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए, कड़ी कार्रवाई की गई है, और फाइन भी वसूला गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश द्वारा निरीक्षण के क्रम में कई ऐसे स्थानों की पहचान की गई, जहां शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है और खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है। यह स्थिति विशेष रूप से आदित्यपुर गम्हरिया सर्विस रोड में शराब दुकानों के सामने शाम ढलते ही महफिल जमने के नजारे नजर आने लगते हैं। जिसको देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश द्वारा सख्त और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । जिसके आलोक में आदित्यपुर थाना और उत्पाद विभाग के दरोगा द्वारा करवाई किया गया है। इस तरह के अभियान लगातार चलने और कार्रवाई करने की बातें कही गई है।






